गुना। मजदूरी करने जा रहे एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल की पुलिस के द्वारा हवा निकाल दी गयी। गुरुवार को कैंट चौराहे पर यह वाकया हुआ। मजदूर लगातार पुलिसकर्मियों के सामने गिड़गिड़ाता रहा , परन्तु उसकी एक न सुनी गयी।
कोरोना कर्फ्यू ने रोज कमाकर खाने वालों की कमर तोड़ कर रख दी है। उनको घर चलाना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में कुछ जगह शर्तों के साथ निर्माण कार्य जारी है। कुछ मजदूर यहीं काम कर के अपना पेट भरने की कोशिश कर रहे हैं।
गुरुवार सुबह कैंट चौराहे पर लगे फिक्स पॉइंट पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। आने जाने वलेलोगों से पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो लोगों को आते हुए पुलिस ने रोका। बिना कुछ पूछे पहले एक पुलिसकर्मी ने मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली। इतने में ही पास सिविल ड्रेस में खड़े एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल की हवा निकाल दी। मजदूर काफी गिड़गिड़ाया। उसके कहा भी की ये देखिये हमारे पास टिफ़िन है। हम मजदूरी करने के लिए जा रहे हैं। इसके बाद भी उसकी एक न सुनी गयी। वह धक्का लगाते हुए अपनी गाडी को ले जाने पर मजबूर हुआ। इसका विडिओ भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दो पोलिसकर्मी हुए थे लाइन अटैच बुधवार को ही एक युवक से बीच चौराहे पर पुशअप लगवाने का विडिओ सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया था। इन्होने मोटरसाइकिल से जा रहे एक युवक को रोककर भरी धूप में उससे रोड पर ही डिप्स लगवा दिए थे। इसके बाद भी कई पुलिसकर्मी सुधरने को तैयार नहीं हैं। आवश्यक काम से जाने वाले लोगों से तक कुछ पुलिसकर्मियों का रवैया ठीक नहीं रहता है। ऐसे में जरुरी काम से निकलने वालों को परेशानी भुगतना पद रही है।