बिलासपुर । नेता प्रतिपक्ष कौशिक धरमलाल कौशिक ने कहा कि महासंमुद जिले के एक अधिकारी  के धरने पर चले जाने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूरी तरह से भष्ट्राचार में डूबी हुई है। यही कारण है कि अब अधिकारियों को भी भष्ट्राचार के खिलाफ सत्याग्रह के रास्ते पर जाने के विवश है। उन्होंने कहा कि धरनारत अधिकारी प्रदेश सरकार को दपर्ण दिखाने का काम कर रहें है। जिस तरह से महिला बालविकास विभाग में  भष्ट्राचार के लिये अधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। यह निंदनीय है। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिये ताकी दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि कभी कांग्रेस मंशा नहीं रही है कि भष्ट्राचार पर अंकुश लगे। हमेशा ही कांग्रेस भष्ट्राचार की जननी पार्टी रही है। देश के आजादी के बाद से कांग्रेस ही सत्ता में रही है लेकिन में कभी इच्छाशक्ती भष्ट्राचार से लडऩे की नही रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भष्ट्राचार  के लिये अधिकारियों को विवश किया जा रहा है लेकिन एक अधिकारी ने जब भष्ट्राचार के खिलाफ अवाज बुलंद किया है तो उसके स्वर को दबाने की कोशिश की जा रही है। जिसकी हम निंदा करते हैं।