नई दिल्ली । केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विपक्षी दलों द्वारा मणिपुर मामले पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की खबर पर प्रतिक्रिया देकर कहा कि उन्हें मिलने दीजिए, हम (सरकार) कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन सदन चल रहा है, राज्य सभा की लिस्ट में भी मणिपुर पर चर्चा को डाला था। केंद्रीय गृह मंत्री विस्तार से चर्चा करने और जवाब देने को तैयार हैं लेकिन इनका (विपक्षीदलों) प्रॉब्लम क्या है, यह हम समझ नहीं पा रहे हैं, लोग भी समझ नहीं पा रहे हैं।
दिल्ली सरकार के अधिकारों से जुड़े विधेयक पर होने वाली चर्चा में विपक्षी दलों के शामिल होने के बारे में पूछने पर केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा कि यह स्वागतयोग्य कदम है और भगवान ने उन्हें सदबुद्धि दी है, उन्हें इस बात का संतोष है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वाईएसआर कांग्रेस और बीजेडी सही वजह से इस बिल का समर्थन कर रहे हैं और इसलिए पी. चिदंबरम साहब को इस पर ऐतराज है।
विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति से की मुलाकत....सरकार ने कहा हमें कोई दिक्कत नहीं
आपके विचार
पाठको की राय