कोलकाता . 50 के नए नोट के ऐलान के बाद जल्द ही आपको 200 के नोटों के बारे में घोषणा भी सुनने को मिल सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक कीकोशिश है कि किसी तरह जाली नोटों पर लगाम लगाई जा सके। इसके लिए पहली बार भारतीय रिजर्व बैंक 200 का नोट लाने की तैयारी कर रहा है।सितंबर के पहले हफ्ते में इसकी घोषणा की जा सकती है। जानकारों के मुताबिक कालेधन को रोकने के लिए ये कदम उठाए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक200 रुपये के 50 करोड़ नोट मार्केट में लाए जाएंगे। एक सूत्र के मुताबिक, '100 रुपये और 500 रुपये के बीच का कोई नोट अभी तक उपलब्ध नहीं है इसलिए RBI का मानना है कि 200 रुपये का नोट काफीउपयोगी होगा और इससे नोटों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा सकेगी।' स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्रुप चीफ इकनॉमिस्ट सौम्य कांति घोष ने बताया, 'बड़ी संख्या में नए नोट आने से आम आदमी को थोड़ी दिक्कतों का सामनाभी करना पड़ेगा।' बता दें कि नोटबंदी के बाद जब 2000 का नोट आया तो इससे जुड़े कई मामले सामने आए जिनमें नकली नोट मिलने का दावा कियागया। 200 के नोट लाने का उद्देश्य बिना टैक्स दिए कैश रखने वाले लोगों पर शिकंजा कसना है।कोलकाता . 50 के नए नोट के ऐलान के बाद जल्द ही आपको 200 के नोटों के बारे में घोषणा भी सुनने को मिल सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक कीकोशिश है कि किसी तरह जाली नोटों पर लगाम लगाई जा सके। इसके लिए पहली बार भारतीय रिजर्व बैंक 200 का नोट लाने की तैयारी कर रहा है।सितंबर के पहले हफ्ते में इसकी घोषणा की जा सकती है। जानकारों के मुताबिक कालेधन को रोकने के लिए ये कदम उठाए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक200 रुपये के 50 करोड़ नोट मार्केट में लाए जाएंगे। एक सूत्र के मुताबिक, '100 रुपये और 500 रुपये के बीच का कोई नोट अभी तक उपलब्ध नहीं है इसलिए RBI का मानना है कि 200 रुपये का नोट काफीउपयोगी होगा और इससे नोटों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा सकेगी।' स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्रुप चीफ इकनॉमिस्ट सौम्य कांति घोष ने बताया, 'बड़ी संख्या में नए नोट आने से आम आदमी को थोड़ी दिक्कतों का सामनाभी करना पड़ेगा।' बता दें कि नोटबंदी के बाद जब 2000 का नोट आया तो इससे जुड़े कई मामले सामने आए जिनमें नकली नोट मिलने का दावा कियागया। 200 के नोट लाने का उद्देश्य बिना टैक्स दिए कैश रखने वाले लोगों पर शिकंजा कसना है।...
Published on 23/08/2017 11:28 AM





