
ग्वालियर ग्वालियर थाने के चार शहर का नाका क्षेत्र में मकान मालिक के बेटे ने बीती रात अपने यहांं रहने वाली छात्रा को दोस्त की मदद से रूम में बंधक बना लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। दोस्त भी गलत काम करने वाला था, पर किसी तरह लड़की भाग आई और छात्रा ने पूरी बात परिजन को बताई। इसके बाद वह थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार
उपनगर ग्वालियर के चार शहर का नाका निवासी १७ वर्षीय लड़की १२वीं की छात्रा है। वह परिवार के साथ किराए का कमरा लेकर रहती है। बीती रात छात्रा कमरे से बाहर निकली, तभी रात करीब डेढ़ बजे मकान मालिक का बेटा नीलू अपने दोस्त सत्यम के साथ उसके कमरे में पहुंचा। छात्रा का मुंह बंद कर उठाकर अपने कमरे में ले गया।
जब छात्रा ने विरोध किया, तो सत्यम ने उसके हाथ पकड़े और नीलू ने उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद सत्यम उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था, तो मकान में रहने वाले अन्य किराएदार जाग गए। इस बीच, मौके का फायदा उठाकर छात्रा आरोपी को धक्का देकर भाग निकली। घर आकर परिवार को आपबीती बताई। जानकारी मिलते ही परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस ने तत्काल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।