जमुई। बिहार में दिग्विजय सिंह फाउंडेशन द्वारा जमुई सदर अस्पताल को 5 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर दान में दिये गये हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह के नाम से चलने वाला यह फाउंडेशन उनकी पत्नी पूर्व सांसद पुतुल सिंह चलाती हैं। सदर अस्पताल को दिया गया ऑक्सीजन सिलेंडर भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह के माध्यम से दान किया गया है। फॉउंडेशन के लोगों ने सदर अस्पताल पहुंच कर ये सामान सिविल सर्जन को सौंपा है। गौरतलब है कि श्रेयसी सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी हैं। अंतराष्ट्रीय निशानेबाज श्रेयसी खेल के साथ राजनीति में आने के बाद विधायक बन अपने क्षेत्र के लोगों के लिए काम कर रही हैं। कोरोना से लोगो को बचाने के लिए श्रेयसी पीपीई किट पहन कर कोरोना वार्ड में जाकर मरीजों से मुलाकात कर उनकी हौसला भी बढ़ा चुकी है। कोरोना को लेकर वो लगातार जिले के अधिकारियों और चिकित्सकों के संपर्क में हैं। जिस कारण ही विधायक की मांग पर सदर अस्पताल के कोविड वार्ड में बेड की संख्या बढ़ाई गई।  विधायक श्रेयसी सिंह की पहल से सदर अस्पताल को 5 बीआई-पेप मशीन मिल चुका है ताकि मरीजो को ऑक्सीजन की कमी से बचाया जा सके। श्रेयसी सिंह जमुई के लोगो को कोरोना से बचाने के लिए ऑक्सीजन को लेकर खास तौर पर चिंतित है, यहां कोई इलाज में कमी नही हो इस कारण ही 5 जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर और 5 फ्लो मीटर को दान करना जरूर ही काफी सहयोगी साबित होगा।