कोरोना की तीसरी लहर के बीच फ्रांस ने देश में एक महीने के लॉकडाउन का ऐलान किया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बताया कि कोरोना के बढ़ते खतरे के मद्देनजर अगले 3 हफ्तों तक स्कूल बंद रहेंगे। ईस्टर के बाद अगले एक महीने तक देश के अंदर भी यात्रा करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि हमें महामारी की तीसरी लहर से बचने के लिए लॉकडाउन लगाना ही होगा, नहीं तो यह अस्पतालों पर भारी पड़ सकती है। अगर अभी हमने अभी ठोस कदम नहीं उठाया, तो हम कोरोना पर नियंत्रण खो देंगे।

उधर, ब्राजील में हालात दिन-पर-दिन बुरे होते जा रहे हैं। यहां बुधवार को 89,200 लोगों में कोरोना की कोरोना की पुष्टि हुई। इस दौरान रिकॉर्ड 3950 लोगों की मौत हुई। यह एक दिन में मरने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले एक दिन पहले ही 30 मार्च को 3668 लोगों की मौत हुई थी। यहां अब तक 1.27 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में चुके हैं और 3.21 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

फ्रांस में एक महीने का लॉकडाउन
फ्रांस के राष्ट्रपति ने बताया कि लॉकडाउन 2 अप्रैल से प्रभावी होगा और यह अगले 4 सप्ताह तक जारी रहेगा। टीवी संदेश में उन्होंने कहा कि इस दौरान केवल जरूरी सामान की दुकानों को खुलने की इजाजत होगी और लोगों को दफ्तरों की बजाय घर से काम करना होगा। इस दौरान सार्वजनिक सभाओं पर पूरी तरह रोक होगी। बिना उचित कारण के अपने घरों से 10 किलोमीटर से अधिक दूर जाने पर भी रोक होगी।

फ्रांस में कोरोना के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां कुल संक्रमितों का आंकड़ा 46.46 लाख पहुंच चुका है, जबकि यहां कोराेना से अब तक 95,502 लोगों की मौत हो चुकी है।

फ्रांस में अब तक 46.46 लाख संक्रमित
जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के डैशबोर्ड के मुताबिक, फ्रांस में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 46.46 लाख पहुंच चुका है, जबकि यहां कोराेना से अब तक 95,502 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, बीते दिन यहां एक दिन में संक्रमण के 29,575 मामले दर्ज किए गए।

कोरोना अपडेट्स

  • जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी की कोविड-19 वैक्सीन की एक खेप क्वालिटी स्टेंडर्ड में फेल हो गई है। कंपनी ने बताया कि फेल होने वाले वैक्सीन के डोज इमरजेंट बायोसॉल्यूशन कंपनी ने तैयार किए थे। हालांकि, ये स्पष्ट नहीं किया गया है कि वैक्सीन के कितने डोज इससे खराब हुए हैं। बता दें कि जॉनसन एंड जॉनसन 10 कंपनियों के जरिए वैक्सीन तैयार करवा रही है।
  • ब्राजील की हेल्थ रेगुलेटर (स्वास्थ्य नियामक) एनविसा (Anvisa) ने भारत में बने कोरोना संक्रमण के टीके कोवैक्सिन के मैन्यूफैक्चरिंग स्टैंडर्ड पर सवाल खड़ा किया है। एनविसा का कहना है कि भारत बायोटेक की वैक्सीन उसके मानकों को पूरा नहीं करती इसलिए इसका उपयोग संभव नहीं है।
  • कोरोना वैक्सीन बना रहीं फार्मा कंपनियों फाइजर-बायोएनटेक ने दावा किया है कि उनकी वैक्सीन 12 से 15 साल के बच्चों पर 100% इफेक्टिव है। CNN के मुताबिक, कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा है कि अमेरिका में 2,250 बच्चों पर किए गए फेज थ्री ट्रायल्स में यह 100% असरदार रही।

अब तक 12.94 करोड़ लोग संक्रमित
दुनिया में पिछले 24 घंटे में 6 लाख 38 हजार 150 संक्रमित मिले। इस दौरान 12 हजार 234 लोग ठीक भी हुए। अब तक 12.94 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में चुके हैं। इनमें 10.44 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 28.27 लाख मरीजों की मौत हो गई। 2.22 करोड़ मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। इनमें 96,422 मरीजों की हालत गंभीर है, जबकि 2.21 करोड़ मरीजों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं।

टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए

देश

संक्रमित

मौतें

ठीक हुए

अमेरिका

31,166,344

565,256

23,673,462

ब्राजील

12,753,258

321,886

11,169,937

भारत

12,220,669

162,960

11,472,494

फ्रांस

4,644,423

95,640

294,638

रूस

4,545,095

98,850

4,166,172

UK

4,345,788

126,713

3,847,351

इटली

3,584,899

109,346

2,913,045

तुर्की

3,317,182

31,537

3,014,226

स्पेन

3,284,353

75,459

3,042,352

जर्मनी

2,830,335

77,039

2,521,800