देश में बीते दिन 43,401 नए कोरोना केस में मिले। लगातार तीसरे दिन संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में 40,611 लोग ठीक हुए और 339 मौतें हुईं। वहीं एक्टिव केस में तीन दिन के बाद वृद्धि देखी गई है।
केरल में हालात अभी भी गंभीर बने हुए हैं। यहां पांच दिन के बाद फिर से 30 हजार से ज्यादा नए मामले आए। पिछले 24 घंटे में 27,579 लोग रिकवर हुए और 181 पीड़ितों ने दम तोड़ दिया। राज्य में अब तक 42.83 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं और 22,001 लोगों की मौत हुई है।
1. केरल
यहां 30,196 लोग संक्रमित पाए गए। 27,579 लोग ठीक हुए
2. महाराष्ट्र
यहां 4,174 लोग संक्रमित पाए गए। 4,155 लोग ठीक हुए और 65 की मौत हो गई।
3. उत्तर प्रदेश
यहां 15 लोग संक्रमित पाए गए और 28 लोग ठीक हुए।
4. दिल्ली
दिल्ली में 41 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 13 लोग ठीक हुए।
5. राजस्थान
यहां 12 कोरोना संक्रमित पाए गए, 10 ठीक हुए।
6. मध्यप्रदेश
यहां 16 नए मामले सामने आए और 06 ठीक हुए।