चांदी भी सस्ती हुई
सर्राफा बाजार में आज चांदी 324 रुपए सस्ती होकर 64,792 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। वहीं MCX पर ये दोपहर डेढ़ 1 बजे 139 रुपए की गिरावट के साथ 65,153 रुपए पर ट्रेड कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोर हुआ सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक कम हुई है। सोना 0.26% कमजोर होकर 1,819 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। चांदी भी 0.37% की गिरावट के साथ 24.59 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
बढ़ने लगी है सोने की मांग
देश में सोने की मांग फिर बढ़ने लगी है। अगस्त महीने में भारत ने 121 टन सोना इंम्पोर्ट (आयात) किया है, जो अगस्त 2020 के मुकाबले दोगुना है। अगस्त 2020 में 63 टन गोल्ड इम्पोर्ट किया था।
सोने के दामों में गिरावट और लॉकडाउन से राहत मिलने के कारण सोने की मांग फिर बढ़ने लगी है। 2021 के पहले आठ महीनों यानी जनवरी से अगस्त तक का आयात 687 टन हो गया।
त्योहारी सीजन में बढ़ सकती है सोने के दाम
IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता कहते हैं कि कहते हैं कि देश में त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में आने वाले दिनों में सोने की कीमत फिा बढ़ सकता है। सोना साल के आखिर तक एक बार फिर 52 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।