मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन पूर्व `ब्रेक द चेन' के तहत प्रतिबंध को शिथिल किया है. इसमें गार्डेन (उधान) को खोलने की भी अनुमति दी है.  मनपा प्रशासन ने तीन अगस्त से लाकडाउन में ढील देते हुए दुकानों को रात 10 बजे तक शुरू करने का निर्णय लिया है लेकिन मुंबई के गार्डन अभी फिलहाल सुबह 9 बजे तक ही शुरू रखने का निर्णय लिया है। मनपा ने गार्डेन सुबह 5 बजे से सुबह 9 बजे तक ही शुरू करने का निर्णय लिया है इस तरह की जानकारी गार्डेन विभाग के प्रमुख प्रवीण परदेशी ने दी। आपको बता दें कि मुंबई में जहां कोरोना नियंत्रण में आ रहा है, वहीं मुंबई मनपा ने राज्य सरकार के दिशा निर्देशों का अनुसरण करते हुए कोरोना प्रतिबंधों में ढील दी है. 3 अगस्त को जारी सर्कुलर में इनडोर और आउटडोर खेलों की अनुमति दी गई थी। यह तैराकी और निकट संपर्क खेलों पर प्रतिबंध जारी रखा गया  है। मनपा ने खेल मैदान और गार्डेन को लेकर कोई ठीक से खुलासा नहीं किया था। मनपा द्वारा अब जानकारी दी गई है की गार्डेन सुबह ५  बजे से सुबह ९ बजे तक ही शुरू रहेंगे। हालांकि वरिष्ठ नागरिको को लगा था कि  मनपा  के नए नियमों के मुताबिक उन्हें पार्कों में सुबह-शाम जाने की छूट होगी। जिससे उन्हें खुली हवा में घूमने का मौका मिलेगा। लेकिन वरिष्ठ नागरिको की आशाओं को निराशा ही हाथ लगी है।