अहमदाबाद | गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के कल पांच वर्ष पूर्ण हो जाएगा और इसके उपलक्ष्य में 1 अगस्त से 9 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है| 7 अगस्त शनिवार राज्य में विकास दिवस के रूप में मनाया जाएगा| शनिवार को विकास दिवस का आयोजन गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजन किया गया है| जिसमें मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल मौजूद रहेंगे| विकास दिवस के अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री अहमदाबाद के सरखेज-गांधीनगर हाईवे पर बने दो ब्रिजों का लोकार्पण करेंगे| गांधीनगगर-सरखेज हाईवे पर बने 11 में से 5 ब्रिजों का अब तक लोकार्पण हो चुका है| शनिवार को और दो ब्रिजों का लोकार्पण किया जाएगा| इसके अलावा रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी फ्लाई ऑवर ब्रिज का ई शिलान्यास भी शनिवार को किया जाएगा|