
भागलपुर | जिले के कहलगांव थाना अंतर्गत शौर्य गांव की रहने वाली एक 17 वर्षीय लड़की के अपरहण का मामला कहलगांव थाना में 21 जुलाई को लड़की की मां ने दर्ज किया था।
आवेदन में कहा गया था कि मो० सलीम ने कुमारी (बदला हुआ नाम) का अपहरण कर लिया है।
इसे लेकर के आज शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर लड़की को कहलगांव स्टेशन चौक से एसआई नीतू कुमारी ने बरामद कर लिया। इसकी पुष्टि कहलगांव थाना प्रभारी श्रीकांत भारती में कर दिया है ।
लड़की हिंदू थी जबकि लड़का मुस्लिम था। इसे लेकर के समाज में किसी तरह की कोई और आगे बात ना हो इसे संभालते हुए लड़की को बरामद किया गया।
इस संबंध में पूछे जाने कहलगांव थाना की महिला एसआई नीतू कुमारी ने आज बताया कि लड़की को बरामद करने में के लिए उन्होंने झारखंड के साहेबगंज उनके परिजनों से मिली। इसके अलावा लड़की के नानी घर झारखंड के बेलबङृङा भी वे गयीं। लड़की छूटे इसके लिए दबाव बनाया गया। उसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर कहलगांव स्टेशन चौक से लड़की को बरामद कर लिया गया।
लड़की का मेडिकल जांच हो रहा है कल बयान दर्ज होगा।
सूत्रों के अनुसार लड़की का मानना है कि वह स्वयं लड़का के साथ गई थीं। वह शादी भी कर ली है।
मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।