
नासिक। जिले के अन्य इलाकों में 1 दिसंबर को बेमौसम बारिश हुई और ये बारिश बुधवार और वीरवार की दरम्यानी रात को भी जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र के नासिक शहर में इस सप्ताह दिसंबर के दौरान अब तक की सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। शहर में बुधवार सुबह 8 बजकर 30 मिनट से 24 घंटे की अवधि में में 63.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, 24 घंटे जारी रही इस बारिश ने दिसंबर में हुई बारिश का रिकार्ड तोड़ दिया है।
इससे पहला रिकार्ड 31 मिमी बारिश का था जो 16 दिसंबर 1967 को दर्ज किया गया था। इस अवधि में कुल 176 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। शहर के अलावा, इगतपुरी, त्र्यंबकेश्वर, डिंडोरी, पेठ, निफाड़, सिन्नार, चांदवाड़, देवला, नंदगांव, येओला, बगलान, कलवान और सुरगना सहित जिले के अन्य हिस्सों में भी उस दिन बारिश हुई थी।
बता दें कि एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य और उच्च क्षोभमंडल स्तरों में एक ऊपरी वायु प्रणाली के रूप में स्थित होने के कारण सिस्टम पूर्वोत्तर अरब सागर और उससे सटे गुजरात क्षेत्र के ऊपर पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के साथ क्रिया कर रहा है। इससे पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर निम्न दबाव के क्षेत्र की बनने की पूरी संभावना बतायी गई है। महाराष्ट्र तट पर एक ट्रफ रेखा भी निचले स्तरों में चल रही है।
मौसम की इन प्रणालियों की वजह से रत्नागिरी से दहानू तक, मुंबई शहर सहित कोंकण तट पर बारिश होने की संभावना है। इसकी वजह से मुंबई में भारी बारिश हो सकती है। उत्तर मध्य महाराष्ट्र सहित क्षेत्रों में और जलगांव, धुले, नंदुरबार में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा पुणे नासिक में भी बारिश हो सकती है। है। सांगली, सतारा, कोल्हापुर, सोलापुर के कुछ भागों में भी बारिश होने की संभावना है। हालांकि इस अवधि में मराठवाड़ा और विदर्भ दोनों क्षेत्रों में बारिश की संभावना नहीं है। महाराष्ट्र के हिस्सों में दो दिन तक बारिश होने की उम्मीद है।