
जबलपुर।ताउ-ते तुफान का असर समाप्त होने के बाद अब यास तूफान का असर मौसम पर दिखाई दे रहा है। आसमान में बादलों की बसाहट से उमस भरी गर्मी बैचेन कर रही है। तापमान औसम से नीचे चल रहा है लेकिन गर्मी जमकर पसीना निकाल रही है। एक बार फिर बारशि के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले २४ घंटों के दौरान संभाग के जिलों में गरज चमक के साथ पानी की बौछारें पड़ सकती हैं।
स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले २४ घण्टो के दौरान आसमान पर बादल छाये रहने की वजह से उमस भरी गर्मी का वातावरण बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले २४ घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान ३५.०७ डिग्री सेल्सियस सामान्य से ५ डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान २४.० डिग्री सेल्सियस सामान्य से ४ डिग्री कम दर्ज किया गया। हवा में नमी प्रातःकाल ५१ प्रतिशत, सायंकाल ४३ प्रतिशत दर्ज की गई। सूर्याेदय सुबह ५.२६ बजे और सूर्यास्त शाम ६.४८ बजे हुआ। गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान ४३.०७ डिग्री और न्यूनतम तापमान २३.०७ डिग्री दर्ज किया गया था। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान ४२ डिग्री नरसिंहपुर में दर्ज किया गया। दक्षिणी पूर्वी हवाएं ४ से ५ किलो मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। अगले २४ घण्टो के दौरान संभाग के कुछ जिलों में कहीं कही हल्की वर्षा या गरज चमके के साथ पानी की बौछारें पड़ने की संभावना है।