
बिग बॉस 14 की एक्स-कंटेस्टेंट राखी सावंत को 'क्वीन ऑफ एंटरटेनमेंट' भी कहा जाता है। राखी ने शो में एंटरटेनमेंट का खूब तड़का लगाया था जिसे शो के फैन्स ने खूब पसंद किया था। इसी में से एक था राखी का अभिनव शुक्ला के प्यार में पड़ जाना और उनसे अपने प्यार का इजहार करना। राखी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि जानवर के साथ अटैचमेंट हो जाता है, फिर वे तो जीते जागते इंसान हैं।
राखी ने कहा अभिनव से उन्हें थोड़ा लगाव था
राखी ने बताया, "मैं तो सिर्फ एंटरटेन कर रही थी और हां, उनके पति के साथ मैं झूठा अफेयर चला रही थी। लेकिन कहीं-कहीं पे, मैं झूठ नहीं बोलूंगी, वह बहुत अच्छे इंसान हैं। थोड़ा सा अटैचमेंट इंसान को हो जाता है। जानवर के साथ हो जाता है, तो वो तो एक जीते जागते इंसान हैं। वो हर चीज में परफेक्ट हैं।"
राखी ने बिग बॉस के घर में सब मनोरंजन के लिए किया था
राखी ने शो में अभिनव का खूब पीछा किया था। इतना ही नहीं राखी ने बिग बॉस के घर में अभिनव से अपने प्यार का इजहार किया था, साथ ही यह भी बोला था कि वह अपने पति रितेश को अभिनव के लिए छोड़ सकती हैं। लेकिन लगता है कि यह सब उन्होंने दर्शकों के मनोरंजन के लिए किया था और असल में उनके मन में अभिनव के लिए कुछ