नगर सहित पूरा अंचल रँगा प्रेम और उत्साह के रँग मे

धूमधाम से मना होली  का त्यौहार

धर्म रक्षा समिति ने किया अनूठा दहन

पेटलावद । फागन फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला रंगों का त्योहार पूरे क्षेत्र में धूमधाम प्रेम और उल्लास से मनाया गया। होली पर्व पर वर्षो से चली आ रही परम्पराओ का निर्वाहन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रो में गल, चूल सहित अन्य आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुए।  इस वर्ष रविवार के दिन होलिका दहन होने से दिनभर बाजार में चहल-पहल रही शुभ मुहूर्त में होलिका का दहन किया गया।

यहां हुआ दहन

पम्पावती  नदी के किनारे बसे नगर के सुभाष मार्ग में शुभ  मुहूर्त मैं नगर की पहली होली का सबसे पहले हिन्दू समाजजनो की साक्षी पूरे विधि विधान के साथ पूजन करते हुए में दहन किया गया, साथ ही एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई शुभकामनाएं दी गयी। इसके अलावा नगर में शंकरलालजी एवं रामलालजी अग्रवाल के निवास के समीप चौक में ,सुभाष मार्ग, अंबिका चौक, शीतला माता माता मंदिर, राजापुरा, राममोहला, भेरूचोक, सीवी मोहल्ला , तालापाड़ा, गांधी चौक , भोई मोहल्ला, पिपाडागली, वार्ड क्रमांक 6 ,माधव कॉलोनी बरवेट रोड, नई बस्ती, बामनिया रोड ,  रैदास कॉलोनी आदि स्थानों पर भक्तो व नगरवासियों  के द्वरा पूरे उल्लास व विधि विधान के साथ रात्रि में होलिका का दहन हुआ। वही नगर के राजापुरा व राममोहला में युवाओं  व धर्म रक्षा समिति के द्वारा राष्ट्र विरोधी ताकतों की सांकेतिक होली का भी दहन किया गया।

उल्लास का माहौल

सोमवार सुबह से ही धुलेंडी को लेकर बच्चो में उत्साह का माहौल था, रंग बिरंगे रँगो के साथ घर के बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर  महिलाओं पुरुषों  ने जमकर होली खेली। वही महिलाओं ने फाग के गीत गाये । कई लोग इस दिन को अपने परिजनों व मित्रो के साथ मिलकर पार्टी मनाते भी देखे गए। इस तरह से रंगों के इस त्यौहार ने लोगो मे उत्साह का संचार कर दिया। पुलिस व प्रशासन के कर्मचारी मुस्तेदी से ड्यूटी करते दिखाई दिये।