
भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट विस्तार आज शुक्रवार को किया जाएगा। रीवा से विधायक और पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला, बालाघाट से विधायक और पूर्व मंत्री गौरी शंकर बिसेन और खरगापुर से विधायक राहुल गांधी आज शाम 7 बजे के बाद मंत्री पद की शपथ ले सकते है। तीनों की विधायक और उनके समर्थक भोपाल में डेरा डाले हुए है। सूत्रों के अनुसार मंत्री बनने वाले विधायकों को शाम 7 बजे राजभवन पहुंचने की सूचना दी गई है।
शिवराज कैबिनेट में 35 में से चार पद खाली है। अभी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा 30 मंत्री कैबिनेट में शामिल है।अब आचार संहिता लगने के करीब डेढ़ महीने पहले तीन मंत्रियों को शपथ दिलाने की चर्चा है। इससे सरकार जातिगत, क्षेत्रीय समीकरण साधने के साथ ही नाराजगी दूर करना चाहती है। पिछले दो दिन से शिवराज कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें लग रही है।
इसमें राजेंद्र शुक्ल और गौरीशंकर बिसेन का नाम पहले से तय माना जा रहा है। अब तीसरे मंत्री के रूप में राहुल लोधी के नाम पर सहमति बनने की चर्चा है।पूर्व मंत्री और रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला का नाम नए मंत्रियों की शपथ में सबसे आगे चल रहा है। रीवा में जन्में शुक्ला ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।वह 2003 में विधानसभा चुनाव जीत कर राजनीति में सक्रिय हुए।
इसके बाद 2008 और 2013 में विधानसभा चुनाव जीता। 2013 में शुक्ला मंत्री बनें। 2018 में भी चुनाव जीते। शुक्ला विंध्य में पार्टी के बड़े ब्राह्मण चेहरा है। पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में विंध्य में कांग्रेस से काटे क टक्कर मिलती दिख रही है। आम आदमी पार्टी भी कड़ी टक्कर दे रही है। सिंगरौली महापौर सीट पार्टी के हाथ से निकल गई। इसे क्षेत्र में पार्टी के प्रति नाराजगी के रूप में देखा जा रहा है। सर्वे रिपोर्ट में भी पार्टी की स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में अब शुक्ला को मंत्री बनाकर पार्टी क्षेत्र की जनता को साधने की कोशिश में है।