ओडिशा। भारत ने अपने चंद्रमा मिशन को पूरा कर लिया है। भारत का चंद्रयान-3 चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड कर चुका है।कल चंद्रयान-3 के सफल होने पर भारतवासी खुशी से झूम उठे थे। इस समय पूरे देश को अपने वैज्ञानिकों पर फर्क महसूस हो रहा है।भारत के चंद्रयान-3 के चांद की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड करने के तुरंत बाद ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में पैदा हुए कई शिशुओं का नाम 'चंद्रयान' के नाम पर रखा गया है।बुधवार शाम ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिला अस्पताल में पैदा हुए कम से कम चार शिशुओं, तीन लड़कों और एक लड़की का नाम उनके माता-पिता ने चंद्रयान के नाम पर रखा है।उन चार बच्चों में से एक के पिता प्रवत मलिक ने कहा कि यह दोहरी खुशी थी, चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के कुछ मिनट बाद हमारे बच्चे का जन्म हुआ। हमने बच्चे का नाम चंद्र मिशन के नाम पर रखने का फैसला किया है।