
भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना इलाके में जहॉ मानसिक रुप से कमजोर युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं अशोका गार्डन इलाके में बीते दिनों दिनों एक्टिवा की टक्कर से घायल हुए 12 वीं के छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। इधर छोला थाना इलाके मे युवती की ट्रैन के कटकर जान चली गई। सभीर मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है। छोला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय सुनील पिता ओमप्रकाश मालवीय मकान नंबर 16 कैंची छोला में रहता था। बीते काफी समय से वो मानसिक बीमारी से पीडीत था। उसका इलाज भी चल रहा था। बीती रात करीब आठ बजे उसने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना के बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जहॉ से बाद मे शव परिवार वालो को सौपते हुए आगे की जांच शुरु कर दी है। इधर अशोका गार्डन पुलिस ने बताया कि इलाके मे रहने वाला 20 वर्षीय आशीष पिता लक्ष्मी प्रसाद विश्कर्मा 12 वीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता कारपेंटरी का काम करते हैं। बीती 7 फरवरी को आशीष निजी कार्य से अपनी बाइक से जा रहा था। इसी बीच परिहार चौराहे पर उसे एक दो पहिया वाहन एक्टिवा सवार चालक ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद घायल छात्र को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार नाजूक होती गई आखिरकार उसने दम तोड दिया। वहीं छोला थाना पुलिस ने बताया कि बीती रात भानपुर ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रेक पर एक युवती ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या के पूर्व कुछ लोगों ने उसे ट्रेक के आस पास टहलते देखा था। मृतका की उम्र करीब 22 साल है। वह गुलाबी रंग की लेगी तथा पीले रंग का कुर्ता पहने हुए है। फिलहाल पुलिस उसकी पहचान जुटाने के प्रयास कर रही है, जिसके लिये आसपास के सभी थाना पुलिस को भी सूचना भेज दी गई है। अधिकारियो ने बताया कि मृतका की पहचान होने के बाद ही खुदकुशी के कारणो का खुलासा हो सकेगा।