Tuesday, 08 September 2026

विपक्ष पर बरसे भगवंत मान, बोले- पहले मुझे बदनाम करेंगे, फिर पंजाब को लूटेंगे सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी, ‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना’; सामने आई मृतकों की पहचान मुख्य सचिव से दक्षिण पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ की शिष्टाचार भेंट सत्ता के दुरुपयोग को लेकर विजय का हमला, बोले- दोषी चाहे कोई हो, होगी कार्रवाई दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, फरार मालिक हरिराम बंसल राजस्थान से गिरफ्तार ‘एक मिनट भी सड़क पर घूमने लायक नहीं’, डॉक्टरों पर हमले को लेकर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी जगद्गुरु रामानन्दाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह आयोजित राइजिंग राजस्थान से प्रदेश में बना निवेश अनुकूल वातावरण राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने श्री संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाई भाजपा की नई टीम ने बदले सियासी समीकरण, टिकट के दावेदारों की बढ़ी बेचैनी

2 रुपए प्रति लीटर सस्ता होगा पैट्रोल-डीजल

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की गई है. वित्‍त मंत्रालय ने पेट्रोल और डीजल (ब्रांडेड व गैर ब्रांडेड) दोनों की बेसिक एक्‍साइज ड्यूटी में दो रुपये प्रति लीटर की कमी की है. नई दरें 4 अक्‍टूबर यानि आज आधी रात से लागू होंगी.

एक्‍साइज ड्यूटी में कमी के बाद दिल्‍ली में पेट्रोल 68.83 और डीजल 57.07 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा. वित्‍त मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि केंद्र सरकार ने यह फैसला आम आदमी के हितों को ध्‍यान में रखते हुए लिया है.

एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती का लाभ सीधा उपभोक्‍ताओं को नहीं मिलता है. लेकिन इससे तेल कंपनियों का मूल्‍य कम होता है जिसका लाभ वे तेल की कीमतों में कमी कर उपभोक्‍ताओं को देती हैं.

वित्‍त मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि केंद्र सरकार ने यह फैसला आम आदमी के हितों को ध्‍यान में रखते हुए लिया है. मंत्रालय ने साथ ही बताया कि एक्‍साइज ड्यूटी की कीमतों में कमी किए जाने से एक साल में 26 हजार करोड़ और इस वित्‍तीय वर्ष की बाकी बची अवधि में 13 हजार करोड़ का रुपये का राजस्‍व नुकसान होगा.

बता दें कि हाल के दिनों में अंतरराष्‍ट्रीय मार्केट में तेल की कीमतों में कमी आई है. इसके बाद उम्‍मीद की जा रही थी कि देश में भी तेल की कीमतों में कटौती होगी. वर्तमान में देश में रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतें तय होती हैं.

इसके बाद से एक जुलाई से अब तक दिल्ली में पेट्रोल के दाम 7.79 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुके हैं. मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल का भाव 70.88 रुपये प्रति लीटर हो गया. जबकि, एक जुलाई को पेट्रोल के रेट्स 63.09 रुपये प्रति लीटर थे. वहीं, इस दौरान डीजल के भाव 5.81 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ चुके है.

दिल्ली में डीजल की कीमतें अब तक के सबसे ऊंचे भाव 59.14 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच चुकी है.

पाठको की राय