
बीजिंग। चीन के रक्षा मंत्रालय ने भारत से लगती चीन की सीमा के निकट उसकी सेना द्वारा बनाए गए अस्थाई शिविर को भारतीय सेना द्वारा गिराने संबंधी रिपोर्टों पर गुरुवार के चिंता जताया।
चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वू कियान ने कहा कि दोनों देशोंं के प्रमुखों के बीच सीमा पर शांति बनाए रखने पर सहमति बनी थी।
भारतीय सेना ने सीमा पर जो किया है वह दोनों देशोंं के बीच हुए समझौतों और दोनों पक्षों के बीच बनी सहमति के अनुरूप नहीं है।
वू ने कहा कि हम भारतीय सेना से मांग करते हैं कि दोनों देशों की सरकारोंं के बीच जिन मामलों पर सहमति बनी है उनको लागूू करने के लिए एकतरफा रूप सेेे कार्रवाई करने की जगह, वह चीनी सेना के साथ मिलकर काम करेेे। ऐसा नहीं होने से सीमा पर शांति और व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। वू ने यह भी बताया कि दोनों देशों की सेनाएं चीन के दक्षिण पश्चिमी प्रांत युन्नान में आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त सैन्य अभियान में हिस्सा लेंगी।