साल में दो बार दिन व रात बराबर होने की घटना इसी माह की 23 तारीख को घटेगी। इस दिन सूर्य ग्रह विषुवत रेखा पर लंबवत होगा। यानी सूर्य अभी सूर्य उत्तरी गोलार्ध में है जो 23 सितंबर के बाद दक्षिणी गोलार्ध में प्रवेश कर जाएगा। इसलिए 23 सितंबर को दिन व रात बराबर होते हैं। इसी तरह 21 मार्च को भी सूर्य ग्रह विषुवत रेखा पर लंबवत होता है और वह दक्षिणी गोलार्ध से उत्तरी गोलार्ध में प्रवेश करता है।
इसके पहले 10 सितंबर यानी कल इस माह की एक और खगोलीय घटना घटेगी। गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा और शुक्र ग्रह की युती होगी। यानी ये दोनों ग्रह सभी 9 ग्रहों में सबसे नजदीक होंगे। खगोलीय गणना के अनुसार दोनों ग्रह एक-दूसरे से 4 डिग्री (अंश) 44 मिनट (कला) कोण पर होंगे। यानी ये आपस में सबसे कम डिग्री का कोण बनाएंगे। सौरमंडल में शुक्र चंद्रमा के नीचे लट्टू जैसा दिखाई देगा।
आज गणेश चतुर्थी पर गजब संयोग, पश्चिम दिशा में शुक्र चंद्रमा के नीचे लट्टू जैसा दिखाई देगा
आपके विचार
पाठको की राय