मुंबई। मध्य रेल, मुंबई मंडल रविवार 8 अगस्त को विभिन्न इंजीनियरिंग और रखरखाव कार्यों को करने के लिए अपने उपनगरीय खंडों पर मेगा ब्लॉक परिचालित करेगा।
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और विद्याविहार अप और डाउन स्लो लाइन सुबह 10.55 बजे से दोपहर 3.55 बजे तक
सुबह 10.48 बजे से दोपहर 3.36 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से छूटने वाली डाउन स्लो सेवाओं को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और विद्याविहार स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा, जो मस्जिद, सैंडहर्स्ट रोड, चिंचपोकली, करी रोड, विद्याविहार स्टेशनों पर नहीं रुकेगी और आगे इन्हें डाउन स्लो लाईन पर रिडायवर्ट किया जाएगा. सुबह 10.40 बजे से दोपहर 3.52 बजे तक घाटकोपर से छूटने वाली अप स्लो सेवाएं विद्याविहार और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी जो विद्याविहार, करी रोड, चिंचपोकली, सैंडहर्स्ट रोड और मस्जिद स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी।
- कुर्ला-वाशी अप और डाउन हार्बर लाइन सुबह 11.10 बजे से शाम 4.10 बजे तक
 सुबह 10.34 बजे से दोपहर 3.39 बजे तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से वाशी/बेलापुर/पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन की सेवाएं और सुबह 10.21 बजे से दोपहर 3.41 बजे तक पनवेल/बेलापुर/वाशी से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए छूटने वाली अप हार्बर लाइन सेवाएं रद्द रहेंगी. हालांकि, ब्लॉक अवधि के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और कुर्ला और पनवेल और वाशी के बीच विशेष सेवाएं चलेंगी।
हार्बर लाइन के यात्रियों को सुबह 10.00 बजे से शाम 4.30 बजे तक मेन लाइन और ट्रांसहार्बर लाइन से यात्रा करने की अनुमति है. ये मेगा ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए आवश्यक हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे रेलवे प्रशासन के साथ सहयोग करें।