
वलसाड | ऊपरी हिस्सों में सुबह से जारी बारिश के चलते वलसाड जिले की नदियों में बाढ़ से हालात हैं| वलसाड की नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए निचले इलाकों को अलर्ट कर दिया गया है| वलसाड की औरंगा नदी का जलस्तर 2.32 मीटर पर पहुंच गया है| मधुबन डेम का जलस्तर लगातार बढ़ने से डेम के 7 दरवाजे 3 मीटर तक खोलकर 75000 क्यूसेक जितना पानी छोड़ा जा रहा है| जिसे देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों में रहनेवाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की हिदायत दी है| साथ वलसाड जिले में एनडीआरएफ को स्टेबाय रखा गया है| वलसाड जिले की पारडी तहसील स्थित कोलक नदी में बाढ़ से हालात हैं| कोलक नदी के कोजवे के पानी में डूबने से यातायात ठप हो गया है| बीते दिन करीब 9 ईंच बारिश होने के बाद आज भी वलसाड जिले में बारिश हो रही है| हांलाकि आज बारिश का जोर कम हुआ है| जिले के वापी, वलसाड, पारडी, उमरगाम और कपराटा में छुटपुट बारिश हो रही है| आज सबसे अधिक बारिश कपराडा में दर्ज हुई है| बीते दिन कपराडा में जबर्दस्त बारिश होने से तहसील के नदी-नाले उफान पर हैं|