
छिंदवाड़ा महाराष्ट्र के नागपुर से पिकनिक मनाने छिंदवाड़ा जिले के पिपलानारायणवार से लगे घोघरा जल वाटर फाल आया परिवार बाढ़ में घिर गया है। फाल में अचानक पानी आ गया और परिवार टापू पर ही फंस गया है। घटना 22 जून की है। बचाने की कोशिशें जारी हैं। परिवार टापू पर खड़े होकर मदद की गुहार लगा रहा है। बताया जा रहा है कि दोपहर तक इस वाटर फाल में पानी काफी कम था, लेकिन 3 बजे के आसपास पानी बढ़ गया। यहां आठ से 10 लोगों के फंसे होने की खबर है। मौके पर प्रशासनिक अमला और रेस्क्यु टीम मौजूद है, जो फाल में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रही है।
टापू पर है सुरक्षित, लेकिन पानी बढ़ा तो होगी मुश्किल
घोघरा वाटर फाल पर एक टापू पर सबंधित परिवार अभी सुरक्षित है, लेकिन यदि यहां पानी का बहाव बढ़ता है तो उनकी मुसीबत बढ़ सकती है। वहीं रेस्क्यु टीम भी यहां प्रयास कर रही है। लेकिन शाम होने के बाद रेस्क्यू टीम को भी थोड़ी परेशानी होगी।