हिमेश रेशमिया अपना नया एल्बम 'सुरूर 2021' रिलीज करने को तैयार हैं। उन्होंने इसका पहला टीजर पोस्टर रिलीज किया, जिसमें उनकी आइकोनिक कैप और माइक दिखाई दे रहे हैं। एल्बम का फर्स्ट लुक और फर्स्ट सॉन्ग जल्दी ही रिलीज किया जाएगा। 'आपका सुरूर' हिमेश रेशमिया का पहला स्टूडियो एल्बम था, जो 2007 में रिलीज हुआ था। उस वक्त इसकी 55 मिलियन कॉपी बिकी थीं और यह माइकल जैक्सन के एल्बम थ्रिलर के बाद दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम था। माइकल जैक्सन के एल्बम की 65 मिलियन कॉपी बिकी थीं।