लंदन। दुनिया के आर्थिक फलक पर अब तक राज करने वाला अमेरिका, चीन से पिछड़ गया है। आर्थिक मोर्चे पर चीन ने अमेरिका को पछाड़कर दुनिया का सबसे अमीर देश बनने का मुकाम हासिल कर लिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दो दशकों में चीन की वैश्विक संपत्ति तीन गुना हो गई है, जिसके कारण चीन ने दुनिया में सबसे अमीर देश बनकर अमेरिका को भी पीछे कर दिया है।
विश्व आय के 60 प्रतिशत से अधिक का प्रतिनिधित्व करने वाले 10 देशों की राष्ट्रीय बैलेंस शीट की जांच के बाद यह रिपोर्ट तैयार की गई है। शोध के अनुसार, 2000 में 156 ट्रिलियन डॉलर से 2020 में दुनिया भर में शुद्ध संपत्ति बढ़कर 514 ट्रिलियन डॉलर हो गई। इस समय चीन दुनिया भर में सूची में सबसे ऊपर उभरा है। इसके अलावा चीन की इन संपत्तियों में हिस्सेदारी एक-तिहाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2020 में चीन की संपत्ति बढ़कर 120 ट्रिलियन डॉलर हो गई, जो 2000 में सिर्फ 7 ट्रिलियन डॉलर थी। चीन ने 20 सालों में 113 ट्रिलियन डॉलर की छलांग लगाई है  जिससे राष्ट्र को निवल मूल्य के मामले में अमेरिका से आगे निकल गया।
अमेरिका की संपत्ति में भी काफी इजाफा हुआ है। बता दें कि, बीते 20 सालों में अमेरिकी की संपत्ति दोगुनी से ज्यादा बढ़ी है। सन 2000 में अमेरिका की संपत्ति 90 खरब डॉलर थी। अमेरिकी प्रॉपर्टी के दामों में वृद्धि चीन के मुकाबले बहुत कम रही है। जिसके कारण अमेरिका का पायदान खिसक गया है और चीन आगे हो गया है।