पश्चिम बंगाल में एक बार फिर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच सियासी रस्साकशी जारी है। भवानीपुर उपचुनाव में भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ प्रियंका टिबरेवाल को मैदान में उताकर लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है। बुधवार को भाजपा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के पास प्रचार नहीं करने दिया गया। 
मजूमदार बोले-दीदी डर गईं
इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी दावा किया कि उन्हें हरीश चटर्जी स्ट्रीट पर प्रचार करने से रोका गया, जो ममता बनर्जी के आवास की ओर जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने भाजपा को प्रचार करने से रोक दिया क्योंकि तृणमूल कांग्रेस को 30 सितंबर को होने वाले चुनाव में हार का डर है।

पुलिस और भाजपा नेताओं में कहासुनी
भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो और मघरिया के बीच मौके पर कहासुनी भी हुई। महतो ने दावा किया कि वे घर-घर प्रचार करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा लोगों की निर्दिष्ट सीमित संख्या का पालन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने कहा कि दल में अधिक लोग थे।

ममता के खिलाफ भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने भी मंगलवार को दावा किया था कि पुलिसकर्मियों उन्हें प्रचार करने से रोक दिया।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया प्रचार
केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल के समर्थन में घर-घर जाकर प्रचार किया और कहा कि उन्हें क्षेत्र में भगवा पार्टी के लिए स्पष्ट समर्थन दिखाई दे रहा है।