होशंगाबाद : होशंगाबाद जिला अस्पताल में मरीज के परिजनों और डॉक्टर के बीच जमकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि, कुछ लोग एक महिला को बेहोशी की हालत में लेकर अस्पताल पहुंचे थे। यहां मौजूद ड्यूटी डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जिसे लेकर परिजनों और डॉक्टर के बीच विवाद शुरू हो गया। अस्पताल में चल रहे विवाद की सूचना फौरन पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद को शांत करवाया। महिला के परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल के गार्ड पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं अस्पताल प्रबंधन सीसीटीव फुटैज के आधार पर कार्रवाई करने की मांग कर रहा है।