
मुंबई । बॉलिवुड की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के सोशल मीडिय पर कुछ पुराने विज्ञापन वायरल हो रहे हैं, जिनमें से एक में विराट कोहली भी हैं। इन ऐडस में अनुष्का बिल्कुल पहचान में नहीं आ रही हैं। अनुष्का एक सक्सेसफुल मॉडल थीं और कई टॉप डिजाइनरों के साथ काम किया। कई बड़े ऐडस में भी अनुष्का नजर आई हैं। उन्होंने 2008 में ऐक्टिंग में डेब्यू किया पर उससे पहले वह एक सक्सेसफुल मॉडल थीं। ऐक्टिंग में आने से पहले अनुष्का शर्मा ने मॉडलिंग की दुनिया में धूम मचाई। उन्होंने देश के कई टॉप डिजाइनर्स के लिए रैंपवॉक किया। अनुष्का शर्मा ने अंजना सुखानी से लेकर रणविजय सिंह तक के साथ विज्ञापनों में काम किया। मगर, जब वह विराट कोहली के साथ एक विज्ञापन में नजर आईं, तब से उनकी जिंदगी बदलनी शुरु हो गई थी। दरअसल, ऐड के शूट के दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी शुरू हो गई थी। इसी ऐड शूट के दौरान अनुष्का की विराट से पहली बार मुलाकात हुई थी। एक तरफ जहां विराट और अनुष्का की दोस्ती शुरू हुई तो वहीं दूसरी ओर दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री की चर्चा होने लगी। हालांकि शुरुआत में अनुष्का को विराट कोहली जिद्दी और अड़ियल स्वभाव के लगे, पर साथ काम करने के दौरान अनुष्का को महसूस हुआ कि विराट दिल के बहुत अच्छे हैं। फिर बात साथ में डिनर तक पहुंचीं और यहीं से अनुष्का और विराट के अफेयर के चर्चे शुरू हो गए। कुछ साल डेट करने के बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सगाई कर ली और फिर देखते ही देखते शादी भी हो गई।