काेराेना के बढ़ते प्रकाेप काे देखते हुए रेलवे एक ओर जहां यात्रियाें की कमी के कारण कई ट्रेनों को निरस्त कर चुका है। वहीं, कई ट्रेनों में अलग से कोच जोड़ रहा है। ये वह ट्रेनें हैं, जिनमें लगातार लोग सफर कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने यह निर्णय लिया है। रेलवे इंदौर हावड़ा समेत ऐसी 7 जोड़ी ट्रेनों में कोच बढ़ाने जा रहा है।

इन ट्रेनों में जुड़ेंगे एक्ट्रा कोच

    ट्रेन नंबर 09021/09022 बांद्रा टर्मिनस -लखनऊ स्पेशल ट्रेन में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच 01/05/2021 से
    29/05/2021 तक और लखनऊ से 02/05/2021 से 30/05/2021 तक जोड़ा जाएगा।
  

  ट्रेन नंबर 02901/02902 बांद्रा टर्मिनस- उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच बांद्रा टर्मिनस से 04/05/2021 से 29/05/2021 तक और उदयपुर सिटी से 05/05/2021 से 30/05/2021 तक जोड़ा जाएगा।
  

  ट्रेन नंबर 09019/09020 बांद्रा टर्मिनस से हरिद्वार स्पेशल ट्रेन में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच बांद्रा टर्मिनस से 01/05/2021 से 31/05/2021 तक और हरिद्वार से 02/05/2021 से 01/06/2021 तक जोड़ा जाएगा।
  

  ट्रेन नंबर 09209/09210 वलसाड-पुरी स्पेशल ट्रेन एक अतिरिक्त स्पीपर कोच वलसाड से 06/05/2021 से 27/05/2021 तक तथा पुरी से 09/05/2021 से 30/05/2021 तक जोड़ा जाएगा।
 

   ट्रेन नंबर 09243/09244 वलसाड- कानपुर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच वलसाड से 05/05/2021 से 26/05/2021 तथा कानपुर सेंट्रल से 07/05/2021 से 28/05/2021 तक जोड़ा जाएगा।
  

  ट्रेन नंबर 02941/02942 भावनगर ट्रर्मिनस- आसनसोल स्पेशल ट्रेन में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच भावनगर से 04/05/2021 से 25/05/2021 तक तथा आसनसोल से 06/05/2021 से 27/05/2021 तक जोड़ा जाएगा।
  

  ट्रेन नंबर 02911/02912 इंदौर- हावड़ा स्पेशल में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच इंदौर से 04/05/2021 से 29/05/2021 तक तथा हावड़ा से 06/05/2021 से 31/05/2021 तक जोड़ा जाएगा।