देवास शहर को उज्जैन रोड ब्रिज और शिप्रा जल आवर्धन योजना देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महापौर का निधन

देवास शहर की प्रथम महापौर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष हाजी हारून शेख की पत्नी, पूर्व पार्षद हाजी परवेज शेख की माताजी शकीला हारून शेख (59) का 28 अप्रैल को निधन हो गया। उनके निधन पर नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा विभिन्न राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। वे 1995-2000 तक महापौर रही थी।

मंगलवार को उनका स्वास्थ्य खराब होने पर इंदौर में भर्ती किया गया था। बुधवार को उनका निधन हो गया। परिवार ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए इंदौर में ही सुपूर्दे खाक किया। देवास में उज्जैन रोड ब्रिज और शिप्रा जल आवर्धन योजना देने में महत्वपूर्ण भूमिका उन्होंने निभाई थी।