
अमेरिका में 16 साल और इससे ज्यादा उम्र के लोगों को लगेगी वैक्सीन; अब तक यहां करीब 21 करोड़ डोज दिए जा चुके
दुनियाभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अमेरिका में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके मद्देनजर यहां अब 16 साल या इससे ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाए जाने का फैसला किया गया है। US सेंटर्स फॉर डिसीस कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। अमेरिका में अब तक कोरोना वैक्सीन के करीब 21 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं।
बीते दिन 6.57 लाख नए केस
पिछले 24 घंटों में दुनिया 6.57 लाख कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। इस दौरान 9,813 लोगों की मौत भी हुई। पिछले कुछ दिनों से भारत में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को यहां 2.54 लाख से ज्यादा केस सामने आए। इसके बाद तुर्की (55,149), अमेरिका (51,650) और ब्राजील (34,642) में सबसे ज्यादा केस सामने आए। इस तरह भारत में बीते दिन तुर्की और अमेरिका से 5 गुना और ब्राजील से 7 गुना ज्यादा मामले आए।
अमेरिका-पाकिस्तान ने भारत से आने वाले यात्रियों पर रोक लगाई
भारत में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ब्रिटेन-अमेरिका के साथ पाकिस्तान ने भी भारत से आने वाले यात्रियों के अपने देश में आने पर रोक लगा दी है। सबसे पहले ब्रिटेन ने भारत के नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। भारत में कोरोना के मामलों के चलते ब्रिटेन ने भारत को यात्रा श्रेणी की रेड लिस्ट में डाल दिया। पाकिस्तान ने भी भारत से यात्रियों के आने पर दो सप्ताह के लिए रोक लगाने का सोमवार को फैसला किया है। वहीं, अमेरिका ने अपने देशवासियों को भारत की यात्रा से बचने की सलाह दी है।
नए वैरिएंट से खतरा
भारत में कोविड-19 का नया वैरिएंट पाया गया है। यह पिछले साल पाए गए वैरिएंट से ज्यादा घातक और तेजी से फैलने वाला यानी संक्रामक है। हनूक ने कहा- हम यह फैसला सावधानी के तौर पर ले रहे हैं, हालांकि यह काफी मुश्किल भी था। फैसला शुक्रवार से लागू होगा।
भारत में मौजूद ब्रिटिश हाईकमीशन ने कहा- यह निर्णय ब्रिटेन में नए वैरिएंट (भारत में पाए गए) को फैलने से रोकने के लिए लिया गया है। रूस ने भी सोमवार को भारत से जुड़ा एक अहम फैसला लिया। इसके वीजा सेक्शन ने फिलहाल ऑपरेशन्स रोक दिए हैं। यह निर्णय भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर को देखते हुए लिया गया है।
अब तक 14.26 करोड़ संक्रमित
दुनिया में अब तक 14 करोड़ 26 लाख से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 30 लाख 43 हजार मरीजों की मौत हो चुकी है। 12.11 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 1.84 करोड़ लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें एक लाख 8 हजार 184 मरीजों की हालत क्रिटिकल है और 1.83 करोड़ लोगों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं।
टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए
देश संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 32,475,043 581,542 25,043,463
भारत 15,314,714 180,550 13,103,220
ब्राजील 13,977,713 375,049 12,460,712
फ्रांस 5,296,222 101,180 4,150,842
रूस 4,710,690 105,928 4,333,598
UK 4,390,783 127,274 4,156,135
तुर्की 4,323,596 36,267 3,736,537
इटली 3,878,994 117,243 3,268,262
स्पेन 3,428,354 77,102 3,144,353
जर्मनी 3,164,447 80,774 2,787,200