ग्रेटर नोएडा। त्योहार पर अगर एक साथ छुट्टियां मिल जाएं तो लोग अपने गांवों और घरों को निकल पड़ते हैं। ऐसा ही नजारा शनिवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर उस वक्त देखने को मिला जब होली पर एक साथ मिली चार दिन की छुट्टियों के चलते लोगों में मानो अपने घर जाने की होड़ मच गई है। लोगों के घर जाने की इस होड़ के चलते यमुना एक्सप्रेस-वे के जेवर टोल प्लाजा पर कई किलोमीटर तक गाड़ियों का लंबा जाम लग गया। इस दौरान दूर-दूर बस गाड़ियां-गाड़ियां दिख रही थीं। जाम का कारण टोल प्लाजा पर टोल वसूली में देरी को बताया जा रहा था। एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियों के हुजूम के चलते करीब घंटे भर तक जाम की स्थिति बनी रही और लोग जाम में फंसे रहे। त्योहार पर अगर एक साथ छुट्टियां मिल जाएं तो लोग अपने गांवों और घरों को निकल पड़ते हैं। ऐसा ही नजारा शनिवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर उस वक्त देखने को मिला जब होली पर एक साथ मिली चार दिन की छुट्टियों के चलते लोगों में मानो अपने घर जाने की होड़ मच गई है।
लोगों के घर जाने की इस होड़ के चलते यमुना एक्सप्रेस-वे के जेवर टोल प्लाजा पर कई किलोमीटर तक गाड़ियों का लंबा जाम लग गया। इस दौरान दूर-दूर बस गाड़ियां-गाड़ियां दिख रही थीं। जाम का कारण टोल प्लाजा पर टोल वसूली में देरी को बताया जा रहा था। एक्सप्रेस-वे पर गाड़ियों के हुजूम के चलते करीब घंटे भर तक जाम की स्थिति बनी रही और लोग जाम में फंसे रहे।
बता दें कि देशभर में एक बार फिर तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए राज्य सरकारों ने लोगों से होली के त्योहार पर सार्वजनिक कार्यक्रमों से बचने और कोविड-19 दिशानिर्देशों का अनुपालन करते हुए घरों में ही इस त्योहार को मनाने की अपील की है।