जयपुर । आगामी विधानसभा चुनावों में शत—प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदाता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. शिल्पा सिंह के निर्देश पर जयपुर के हरमाड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं जयपुर के एक निजी मॉल वीआर प्रेजेंटेशन का आयोजन किया गया। इस मौके पर नव मतदाताओं को वीएचए, सक्षम, केवाईसी एवं सी-विजिल एप की जानकारी दी गई। साथ ही मतदान के जरिये लोकतंत्र के इस महोत्सव में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
युवा मतदाताओं ने वीआर के जरिये जानी मतदान प्रक्रिया की बारीकियां
← पिछली खबर
आपके विचार
पाठको की राय





