अभिनेता वरुण धवन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी प्र‎ति‎क्रिया दी। उनका मानना है ‎कि वास्तव में महिलाओं के प्रति सम्मान तब होगा जब हमारे देश में उनके लिए एक सुरक्षित स्थान बनाकर दिखाया जाए। वरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी नताशा दलाल, मां और भाभी के साथ तस्वीरें साझा की। इन फोटो में वरुण पत्नी नताशा के साथ बेड पर दिखाई दे रहे हैं। इन फोटो के साथ उन्होंने ‎लिखा ‎कि "हैप्पी महिला दिवस। भारतीय नारी सब पे भारी। यह बहुत अच्छा है कि हम सभी सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करते हैं और इस दिन को विशेष बनाते हैं, लेकिन असली काम तब होगा जब हम वास्तव में अपने देश को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाएंगे, क्योंकि प्रत्येक महिला किसी की पत्नी, मां या बहन है।" वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण ‎फिल्म "कूली न। 1" में नजर आए थे। इसके अलावा वह फिल्म "भेड़िया" में नजर आएंगे। ‎फिल्म में कृ‎ति सेनन भी ‎दिखाई देंगी। इस ‎फिल्म को 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघर में रिलीज किया जाएगा।