
ग्वालियर। तीन साल के मासूम की मौत होने से आज सुबह-सुबह कमलाराजा अस्पताल में हंगामा मच गया। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर और नर्स पर रात में इलाज नहीं करने का आरोप लगाया है। दरअसल मुरार में रहने वाले सोनू कुमार प्रजापति का तीन साल का बेटा जितेंद्र प्रजापति घर में खेल रहा था तभी उस पर गर्म दूध गिर गया। इस कारण उसका चेहरा और पेट बुरी तरह से जल गया। जितेंद्र को बीते रोज सोमवार को सुबह 11 बजे जेएएच के कमलाराजा अस्पाल लाया गया। यहां उसे भर्ती कर लिया गया। पिता सोनू कुमार के मुताबिक रात को जितेंद्र दर्द से कहरा रहा था। इसलिए डॉक्टर और नर्स को कई बार वह बुलाने गए, लेकिन सब सो रहे थे इसलिए कोई नहीं आया। यहां तक की एक डॉक्टर ने सुबह इलाज करने की बात कहकर उसे लौटा दिया। नतीजतन जितेंद्र ने सुबह होते-होते दम तोड़ दिया।