मेक्सिको

मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी एक बार फिर भूकंप के झटकों से दहल गयी है। सिविल डिफेंस एजेंसी के मुताबिक भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 226 हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक ज्यादातर मौत राजधानी मेक्सिको सिटी में हुई है। भूकंप से कई इमारतें ढह गई हैं। मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 थी।
भूकंप का केंद्र पुएब्ला प्रांत में था जो मेक्सिको सिटी से दक्षिण पूर्व में स्थित है। मेक्सिको सिटी के मेयर के मुताबिक राजधानी में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि भूकंप में ढही इमारतों के मलबों में कई लोग दबे हो सकते हैं।

दक्षिणी न्यूजीलैंंड में बुधवार को समुद्र के नीचे भूकंप के झटके महसूस किये गये। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। सर्वे ने यह भी बताया कि भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।  

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आतंरिक मामलों के मंत्री मिग्यूल एंजल ओसोरियो चोंग ने स्थानीय टेलीविजन पर बताया कि राहतकर्मी मलबों में जीवित बचे लोगों को तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा, हमें ऐसी रिपोर्ट मिली है कि अभी भी कुछ लोग बिल्डिंगों में फंसे हुए हैं और वे अंदर बहुत सावधावीपूर्वक रह रहे हैं। अगर और अधिक बचावकर्मियों की जरुरत पड़ी तो हम और बचावकर्मियों को मोर्चे पर लगाएंगे। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे ने कहा है कि भूकंप का केंद्र मेक्सिको सिटी से 120 किलोमीटर दूर पुएब्ला प्रांत के एटेंसिगो के करीब था और यह 51 किलोमीटर की गहराई में स्थित थी। 

मैक्सिको में आये भूकंप के बाद न्यूजीलैंड में भूकंप आया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मैक्सिको में भूकंप से 139 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि अभी तक न्यूजीलैंड में आये भूकंप से किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।