
सोने में बढ़त जारी, चांदी में भी आयी 430 रूपये की तेजीघरेलू उपभोक्ताओं की मांग बनी होने से सोने की कीमतों में शुक्रवार को भी बढ़त जारी रही। हालांकि इसके भाव में मामूली सी 20 रूपये की बढ़त दर्ज की गयी। इस प्रकार से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना बढकर 26,350 रूपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। यद्यपि वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में नरमी का रूख बना हुआ था, जिसका यहां पर खास प्रभाव नही देखा गया। दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में भी मांग में बढ़त को देखते हुए इसके भाव में पूर्वस्तर से लगभग 430 रूपये प्रति प्रतिकिलो तक की तेजी दर्ज की गयी। चांदी का भाव स्थानीय सर्राफा बाजार में बढकर 34,500 रूपये प्रति किलो तक पहुंच गया था।
जिस प्रकार से चालू सप्ताह के दौरान कमोबेस सोने की कीमतों में लगभग मजबूत रूख बना रहा। इसमें अगले सप्ताह भी आगे शादियों के लिये मांग निकलने की उम्मीद की जा रही थी। कारोबारियों का कहना है कि यदि वैश्विक बाजारों में ज्यादा गिरावट नही आयी तो यहां पर सोने की कीमतों में तेजी का रूख बना रह सकता है। आभूषण निर्माताओं की मांग में भी पिछले दो दिनों के दौरान इजाफा हुआ है। इधर वायदा बाजार एमसीएक्स में भी सोने की कीमतों में गिरावट का रूख चल रहा था। एमसीएक्स पर सोने की कीमत टूटते हुए 26,000 से नीचे आ गया था। इसका भाव रिपोर्ट लिखे जाने तक 200 रूपये तक टूटकर 25,900 रूपये प्रति दस ग्राम रह गया था।
कॉमेक्स में सोने का भाव दोपहर में मंदा होने के बाद रिपोर्ट लिखे जाने तक कल शाम के स्तर 1099 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। इसी प्रकार से चांदी का भाव वहां पर 14 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। हालांकि इनमें पूर्वस्तर से गिरावट का रूख दर्ज किया गया है। इसके विपरीत यहां पर चांदी की कीमतों में तेजी का रूख बताया गया। चांदी में इंडस्ट्रियल सैक्टर की मांग बतायी जा रही थी। चांदी का भाव यहां पर पूर्वस्तर से 430 रूपये प्रति किलो तक तेज होकर 34,500 रूपये प्रतिकिलो पर बोला जा रहा था। बाजार में सुधार की उम्मीद की जा रही थी।