
मुंबई: आतंकी डेविड हेडली 26/11 मुंबई आतंकवादी हमला मामले में आरोपी बनेगा। मुंबई सत्र न्यायलय ने मुंबई पुलिस की याचिका पर आज यह फैसला सुनाया।
मुंबई पुलिस ने 8 अक्टूबर को सत्र न्यायाधीश जीए सानप की अदालत में अर्जी दायर कर हेडली को मामले में आरोपी बनाने की मांग की थी। पुलिस की अर्जी पर कोर्ट ने पूछा था कि हमलों में हेडली की भूमिका साबित होने के बावजूद पुलिस ने उसे आरोपी क्यों नहीं बनाया था। फैसले के बाद विशेष सरकारी वकील उज्जवल निकम ने कहा 'हेडली एक साजिशकर्ता है। कोर्ट ने अर्जी स्वीकार करते हुए कहा है कि 10 दिसंबर को वीडियो लिंक के जरिये उसे कोर्ट में हाजिर किया जाए।'
26/11 आतंकी हमलों के मामले में अमेरिका में हेडली दोषी करार दिया जा चुका है, जहां वो 35 साल की सजा काट रहा है।