रांची एयरपोर्ट पर महिला मरीज को स्ट्रेचर की जगह चादर में लपेट कर एंबुलेंस तक पहुंचाने का मामला सामने आया है। जबकि यहां रिम्स की ओर से चिकित्सक व चिकित्साकर्मी रहते हैं। महिला दिल्ली से रांची लौटी थी और यात्रा से पहले ही बीमार थी। रांची पहुंचने पर वह बेहोश हो गईं। उसके बाद परिजनों के साथ एयरपोर्ट सुरक्षाकर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें चादर में लपेटकर एंबुलेंस तक पहुंचाया और अस्पताल ले गए। मामले की जानकारी के लिए एयरपोर्ट निदेशक एलके अग्रवाल से फोन पर संपर्क किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी।
रांची एयरपोर्ट पर मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर
← पिछली खबर
आपके विचार
पाठको की राय





