इंफाल: भारत और म्यांमार के सैन्य अधिकारियों के बीच इंफाल में बैठक हुई जिसमें दोनों देशों के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर आपसी सहयोग और भरोसे पर चर्चा हुई।   
 
मणिपुर की राजधानी में सोमवार को संपन्न हुई इस बैठक में भारत का नेतृत्च लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत ने किया। इसमें रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के अधिकारी भी सम्मिलित हुए। वहीं म्यांमार के 18 सदस्यीय दल की अगुवाई मेजर जनरल मिन नाउंग ने की। भारतीय सेना की 1 टुकड़ी पर हाल में हुए हमले के बाद यह पहली उच्चस्तरीय वार्ता है। हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे।   
 
बैठक में दोनों देशों के बीच वर्तमान हालात और सैन्य प्रशिक्षण पर भी चर्चा हुई। दस जुलाई को वापस म्यांमार लौटने से पहले वहां का प्रतिनिधिमंडल बोध गया और कोलकाता भी जायेगा।