
जयपुर । अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अपने सदस्यों की संख्या बढाने के लिए एक नवंबर से देशभर में सदस्यता अभियान शरू करने जा रही है जिसके तहत ही राजस्थान में पीसीसी कार्यालय में प्रभारी अजय माकन पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा सदस्यता अभियान की शुरूआत करेगे अभियान 31 मार्च 2022 तक चलेगा इन पांच महीनो में कांग्रेस ने करीब दस लाख बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है सदस्यता अभियान में सरकार के मंत्रियो विधायकों, निर्वतमान, जिलाअध्यक्षों, प्रदेश कार्यकारिणी और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे नेताओं को बुलाया गया है। कांग्रेस में ऐसा पहली बार हो रहा है जब सदस्यता अभियान डिजिटल फॉर्मेट में किया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस का सदस्य बनने के लिए डिजिटल फॉर्मेट को भी भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद कांग्रेस के सदस्य बन पाएंगे। इससे पहले कांग्रेस का सदस्यता ऑफलाइन हुआ करता था। वहीं कांग्रेस का सदस्य बनने के लिए 10 नियमों की पालना करनी होगी। जिसमें मादक पेय और नशीले पदार्थों से दूर रहने, खादी पहनने, 18 साल से अधिक उम्र की आयु, सामाजिक भेदभाव हटाने, धर्म जाति भेदभाव नहीं करने, समाज विश्वास पैदा करना, निर्धारित सीमा से अधिक जायदाद नहीं होना, धर्मनिरपेक्षता-समाजवाद और जनतंत्र के सिद्धांतों विश्वास रखना जैसे कई नियम हैं। सदस्यता अभियान संपन्न होने के बाद 16 अप्रैल से लेकर 31 मई 2022 तक ब्लॉक अध्यक्षों और पीसीसी मेंबर का चुनाव कराया जाएगा। इसके बाद 1 जून से लेकर 20 जुलाई 2022 तक जिलाध्यक्षों, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी के चुनाव होंगे। दूसरी ओर जिलाअध्यक्षों और जिला कार्यकारिणी के चुनाव के बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त 2022 के बीच प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी और एआईसीसी मेंबर के चुनाव कराए जाएंगे और उसके बाद 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।