नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष ने हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा में भाजपा की जीत के बाद मीडिया से बात करते बोले दोनों राज्यों में बनने वाली भाजपा की सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कार्यकर्ताओं की बलि चढ़ाकर गठबंधन नहीं होगा।

बीजेपी दोनों राज्यों में सरकार बनाएगी। देश की जनता नरेंद्र मोदी को निर्विवाद नेता मानती है। इस जीत ने सिद्ध कर दिया है कि देश की जनता मोदी को न सिर्फ पीएम, बल्कि देश का नेता मानती है।

दोनों राज्यों में भाजपा सरकार बना रही है, दोनों राज्यों में कांग्रेस नंबर 3 पर है, हम दोनों राज्यों के लोगों को धन्यवाद देते हैं। बीजेपी ने चुनाव के इतिहास में दोनों राज्यों में अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की है। बीजेपी अध्यक्ष कांग्रेस मुक्त भारत अभियान आगे बढ़ा।