अहमदाबाद | गुजरात में अगले पांच दिन हिटवेव की संभावना है| गुजरात में 7 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है और उस दिन भीषण गर्मी मुश्किलें बढ़ाएगी| भीषण गर्मी के चलते मौसम विभाग ने हिटवेट जारी किया है| खासकर अहमदाबाद में मतदान के दिन तापमान हाई रहेगा, इसलिए बेहतर होगा लोग दोपहर होने से पहले अपने मताधिकार का उपयोग कर लें| मौसम विभाग के मुताबिक के अन्य जिलों के मुकाबले अहमदाबाद में गर्मी का प्रमाण ज्यादा रहेगा| 7 मई को अहमदाबाद में तापमान 42 डिग्री के आसपास रहेगा| गुजरात की राजधानी गांधीनगर में तापमान 42 डिग्री दर्ज हो सकता है| मौसम विभाग की मानें तो कल से अगले पांच दिनों तक राज्य में वातावरण सूखा रहेगा| उत्तर गुजरात के तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि होगी| कल से दीव में 5 दिनों तक हिटवेव की संभावना है| 6 और 7 मई को पोरबंदर और भावनगर में हिटवेव रहेगा| 7 मई को अहमदाबाद और गांधीनगर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहेगा| 7 मई को दीव तटीय क्षेत्र के साथ ही पोरबंदर और भावनगर में हिटवेव की मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है| मौसम विभाग ने खासकर 7 मई को भीषण गर्मी की भविष्यवाणी कर दी है| ऐसे में लोगों को दोपहर होने से पहले ही मतदान करना हितावह होगा| वर्ना दोपहर के वक्त गर्मी से परेशानी झेलनी पड़ सकती है|