मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान ने रितेश देशमुख की मराठी फिल्म 'लाय भारी' में अतिथि भूमिका निभाई है। वह कहते हैं कि वह मराठी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाना चाहेंगे। सलमान ने मराठी फिल्म 'संगतो अइका' का संगीत लॉन्च किया और अपनी यह इच्छा जाहिर की। क्या आप मराठी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाना पसंद करेंगे? जवाब में सलमान ने कहा कि हां यकीनन, मैं मराठी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाना चाहूंगा।

सलमान का मानना है कि मराठी सिनेमा में व्यापक संभावनाएं हैं, लेकिन उसे नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने कहा कि मुझे मराठी फिल्में पसंद है। इसे अर्से तक नजरअंदाज किया गया। यह सिनेमा बुलंदियां छू सकता है और जितनी संभव हो जागरूकता लानी जरूरी है।