जम्मू कश्मीर : कश्मीर घाटी के अधिकांश हिस्सों में पारा हिमांक बिंदु से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ इलाकों में बारिश व बर्फबारी होने की संभावना जताई।


स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि हमें अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ जगहों पर हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। शनिवार सुबह से मौसम में सुधार आने के आसार हैं। बुधवार सुबह आसमान में बादलों और सूरज के बीच खूब लुकाछिपी चली।


अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर शहर में दिन में ज्यादातर बदली छाई रहेगी। दिन का अधिकतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं।


अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर शहर में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। राज्य में लोकप्रिय पर्यटन स्थल गुलमर्ग सबसे सर्द रहाए जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र के लेह व करगिल कस्बे में पारा हिमांक बिंदु से नीचे पहुंच गया है।


लेह में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 11.3 डिग्री और करगिल में शून्य से 10.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इन दोनों जगहों पर अधिकतम तापमान शून्य से नीचे बने रहने की संभावना है।