
कानपुर। कानपुर जिले में एक 10 साल के लड़के ने मोबाइल फोन पर पोर्न देखकर 7 साल की बच्ची से रेप किया है। एसएचओ पंकज मिश्रा ने कहा कि, लड़के को हिरासत में ले लिया गया है, उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हमने एक प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें लड़के पर बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम का आरोप लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि लड़के को जिला किशोर बोर्ड के समक्ष पेश किया गया और बाल गृह भेज दिया गया। वहीं लड़की के पिता ने कहा कि बच्ची तीसरी कक्षा की छात्रा है और घटना के वक्त घर में अकेली थी। जब माता-पिता घर वापस आए, तो उन्होंने उसे डरा हुआ और रोते हुए पाया। थाना प्रभारी ने बताया कि, परिवार ने घटना की तुरंत पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा, नाबालिग लड़के ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि उसने अपने एक रिश्तेदार के मोबाइल फोन पर पोर्न देखी जिसके बाद उसने यह अपराध किया।