जयपुर | राजस्थान के वरिष्ठ कांग्रेस विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा का रविवार को निधन हो गया है। शर्मा चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। उन्होंने शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर जयपुर में एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शर्मा ने रविवार की सुबह 7.35 बजे अंतिम सांस ली।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भंवर लाल शर्मा 2018 में 7वीं बार विधायक बने थे। 17 अप्रैल 1945 को सरदारशहर के जैतसीसर गांव में जन्मे भंवरलाल शर्मा 1985 में पहली बार विधायक बने थे। वे 1990 में राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे थे। वे विधानसभा में उप मुख्य सचेतक भी रह चुके थे। भंवर लाल शर्मा की ब्राह्मण समाज में अच्छी-खासी पैठ थी। उनके निधन से चूरू में शोक की लहर है।
कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा का निधन
आपके विचार
पाठको की राय