
नई दिल्ली रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी सूचना है। देश में हजारों की संख्या में सीनियर सिटीजन रेल यात्रा करते हैं। लेकिन अब सरकार के नए नियम के अनुसार इन्हें मिलने वाली एक बड़ी सुविधा बंद कर दी जाएगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में यह जानकारी दी है। इसके अनुसार वरिष्ठ नागरिकों को यात्री भाड़े में दी जाने वाली छूट पर अब प्रतिबंध रहेगा। यानी अब उन्हें किराये में रियायत नहीं मिलेगी और उन्हें भी अन्य यात्रियों की तरह पूरा किराया चुकाना होगा।